देखिए, कैसे जुएं की फड पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं सपा नगर अध्यक्ष

0 35

हाथरस –यूपी के हाथरस जिले समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष का जुआ खेलते हुये वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वी़डियो में आप देख सकते है कि कैसे अध्यक्ष जी जुए के फड़ पर बैठकर बड़े-बड़े दाव लगा रहे है और ताश की गड्डी को हाथों में लेकर अपनी पार्टी के हाथों को मजबूत करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि जुआरियो के साथ खुलेआम जुआ खेल कर कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला मामला हाथरस जिले का है जहां शहर के सपा नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी की छवि को पलीता लगा रहे है। अब सवाल उठता है कि क्या ऐसे ही पार्टी कार्यकर्तायों के सहारे लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का दावा कर रहे है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ? ये तो आने वाला वक्त ही बताएंगा।

हालांकि सपा के नगर अध्यक्ष का जुआ खेलने और खिलाने का यह गोरखधंधा जोरो पर है।अब देखना यह कि सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी पार्टी के नगर अध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई करते है।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)

Comments
Loading...