गाँव मे घुसे तेंदुए ने मचाया उत्पात, रेंजर समेत पांच को किया घायल

0 19

बहराइच– बाबागंज इलाके में स्थित लक्ष्मणनगर ग्राम में आज दोपहर एक तेंदुए ने जमकर उत्पात मचाते हुये पांच लोगों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया तेंदुए के ग्राम में होने की जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद तेंदुए को एक कमरे में बंद करके पिंजरा मंगवाया है । उसके पहुंचते ही तेंदुए को पिंजरे में ले जाकर घने जंगल में छोड़ा जायेगा।

Related News
1 of 1,457

बाबागंज के लक्ष्मणनगर ग्राम में आज दोपहर एक तेंदुआ घुस आया। उसे देखते ही ग्राम में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना देने के बाद लोग उसे गावँ से बाहर खदेड़ने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर वन अधिकारी अहमद कमाल टीम के साथ मौके पर पहुंच तेंदुए को काबू करने में जुट गये लोगों को नजदीक आता देख तेंदुए नेे हमला कर रेंजर समेत पांच लोगों को घायल कर दिया । घंटो प्रयास के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को घेरकर एक कमरे में बंद कर दिया है । 

वनाधिकारी अहमद कमाल ने बताया की तेंदुए को एक कमरे के अंदर कर उसे बंद कर दिया गया है। पिंजरा मंगाया गया है । उसके पहुंचते ही तेंदुए को पिंजरे में कर घने जंगलों में ले जाया जायेगा। 

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक , बहराइच )

Comments
Loading...