प्रतापगढ़ में दलितों पर भाजपा नेता का जमकर टूटा कहर !

0 14

प्रतापगढ़–यूपी सरकार में बीजेपी नेता बेलगाम होते नजर आ रहे हैं और सरकारी सम्पत्तियों पर सिर्फ अपना ही अधिकार समझने लगे हैं। प्रतापगढ़ में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। 

Related News
1 of 1,457

जिले में दलितों पर भाजपा नेता का जमकर कहर टूटा। नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज के वार्ड नम्बर चार में प्रतापगढ़ राजघराने के भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह ने सरकारी हैण्डपम्प और सड़क पर बाड़ लगा कर घरों के भीतर कैद कर लिया है। जिससे दर्जनों दलित परिवार घर से निकलने और पानी तक को तरस रहे हैं। ये दलित परिवार पीढ़ियों से आबाद हैं लेकिन भाजपा नेता की मेहरबानी से अब बर्बादी की कगार पर हैं।   

बता दें कि अनिल प्रताप सिंह की दबंगई और सत्तापक्ष के नेता होने के चलते प्रशासन ने भी आँखें बन्द कर रखी हैं। इस मामले पर सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने शासन प्रशासन को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। 

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ ) 

Comments
Loading...