महिला और सिपाही के बीच मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

0 15

मेरठ — हरियाणा के गुरुग्राम से अपहृत युवती की तलाश में मेरठ आई गुरुग्राम पुलिस के साथ  युवती के साथ रह रही महिला ने की मारपीट, मारपीट के दौरान की यह तस्वीरें आप देख सकते हैं जिनमें महिला और पुलिसकर्मी के बीच किस तरीके से जमकर मारपीट हुई है।

Related News
1 of 1,457

मामला मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र का है जहां महिला और एक सिपाही के साथ मारपीट हो गई हरियाणा के गरुग्राम से अपहृत युवती मेरठ में थी  जिसके बाद गुरूग्राम पुलिस को लोकल पुलिस मुहैया कराई गई जब पुलिस उस जगह पर पहुँची तो वहाँ मौजूद महिला ने सिपाही के साथ जमकर मारपीट की । 

जिसके बाद दरोगा की शिकायत पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही अपह्रत युवती को गुरुग्राम पुलिस अपने साथ ले गई है। अब पुलिस यह जानने में लगी है कि अपहृत युवती को किसने अपहरण किया और यहा कैसे लेकर आया था।

(रिपोर्ट-सागर कुशवाहा,मेरठ)

Comments
Loading...