चुनाव आयोग ने भाजपा के विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक

0 37

अहमदाबाद — गुजरात चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को किसी भी विज्ञापन पर‘पप्पू’’ शब्द का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया है. दरअसल एक इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया गया था इस विज्ञापन में जाहिरा तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया गया था जिसे ‘‘अपमानजनक’’ बताया गया. 

Related News
1 of 1,176

 

वही चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी पर जब निशाना साधा जाता है तो सोशल मीडिया पर ‘‘पप्पू’’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. उधर इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए भाजपा के सूत्रों ने बताया कि विज्ञापन की पटकथा में किसी शब्द का किसी व्यक्ति विशेष से कोई संबंध नहीं है. गुजरात के सीईओ बीबी स्वैन से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है और वह विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

बता दें गुजरात में 182 सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने है. इसके तहत पहले चरण में 89 सीटों पर नौ दिसंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होगा. दोनों चरणों के मतदान के बाद 18 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने भाजपा के विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

Comments
Loading...