बीजेपी MLA ने बचाई दो जानें, बने चर्चा का विषय

0 22

एटा– उत्तर प्रदेश में जहा एक ओर विधायकों के दुर्व्यवहार और उनके उत्पीड़न से लोग परेशान है तो वही जनपद एटा में एक योगी सरकार का एक विधायक मानवता की दुहाई दे रहा है। 

Related News
1 of 1,457

जनपद एटा में एक विधायक की मानवता के चलते 2 लोगों की जान बची है जिसके चर्चे पूरे शहर में हो रहे है। बताया जाता है कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एटा अमांपुर रोड़ के मरथरा चौकी के पास तेज रफ्तार दो बाइक आमने सामने टकरा गई, जिससे एक घायल वियक्ति की खून ज्यादा बह जाने से मौके पर ही मौत हो गई और उसी एक्सीडेंट में दो घायलों की हालत गंभीर थी जो काफी देर से सड़क पर ही तड़प रहे थे। तभी अमांपुर से एक शादी समारोह से लौट रहे एटा के सदर विधायक ने सड़क पर तड़प रहे दो लोगों को देख तो अपनी गाड़ी को रोक कर देखा तो काफी देर तक एम्बुलेंस और पुलिस को देखा घायलों की जान खतरे में देख आनन फानन में सदर विधायक ने मानवता दिखाते हुए दोनो खून से सने हुए घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर जल्द ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एडमिट कराया जहा चिकित्सकों ने तत्काल उपचार सिरु करके उनकी जान बचाने का काम किया है। 

घायलों के परिजन अस्पताल पहुँचते ही सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड को भगवान बताकर सुक्रिया कहते नजर आए। लोगो की माने तो सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड का ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी वो कई दुर्घटनाओं में हुए घायलों को वो कईं बार इस तरह का मानवता का कार्य पहले भी कर चुके है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...