धान क्रय केंद्र में औचक निरीक्षण, डीएम की फटकार पर रोने लगे अधिकारी

0 20

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के डीएम ने किसानो की समस्या सुनते ही असोथर धान क्रय केंद्र का निरिक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। 

Related News
1 of 1,457

जहाँ केंद्र प्रभारी की लापरवाही देखते हुए किसानो के बीच फटकारते हुए कहा की क्रय केंद्र में सिर्फ किसानो का धान तौल किया जायेगा अगर किसी बिचौलिया का तौल किया गया तो सस्पेंड कर दूंगा। डीएम की फटकार के बाद एसएमआई डीएम के सामने फुट फुट कर रोने लगा। डीएम ने किसानो को समझाते हुए बताया की आप लोग क्रय केंद्र में ही तौल कराये। अगर कोई बिचौलिया दिखाई देता है तो फोन कर शिकायत करे। डीएम की सख्ती को देख क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...