प्रतापगढ़ःडॉन रवि पुजारी के गुर्गे ने विधायक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

0 61

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ से सदर विधायक से रवी पुजारी के गुर्गे ने फोन कर एक करोड़ की फिरौती की मांग की है।

विधायक ने बताया कि प्रतापगढ़ से मुम्बई पहुचते ही रात आठ बजे लगातार तीन बार आई काल रिसीव करने पर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी के गुर्गे ने कहा ,भाई ने आपसे कहा था लेकिन अभी तक अपने नही दिया। एक हफ्ते के भीतर आप एक करोड़ की व्यवस्था कर दो एक हफ्ते बाद फिर मैं कॉल करूँगा। 

Related News
1 of 1,457

बता दें कि सदर विधायक को अब तक तीन बार धमकी मिल चुकी है। कभी फोन पर तो कभी ऑफिस में पत्र भेज कर रंगदारी मांगी जा रही है। पिछले महीने ही प्रतापगढ़ के कैम्प कार्यालय में एक पत्र भेज कर  तीन करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। वहीं विधायक के लगातार शिकायतों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

उल्लेखनीय है कि अपना दल भाजपा गठबंधन से विधायक संगमलाल गुप्ता सत्ता में होने और लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नही हो रही है जिसके चलते लगातार धमकियां मिल रही है। जबकि विधायक एसपी से लेकर डीजीपी और योगी सरकार तक गुहार लगा चुके है।यहीं नहीं इस बाबत महाराष्ट्र के  गृह सचिव से भी फोन पर शिकायत दर्ज कराई है,लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं जिससे बदमाशों के हौसले और बुलंद है। 

बता दे कि संगमलाल गुप्ता मुम्बई के बड़े व्यवसाई है।अब बड़ा सवाल यह कि जब योगी सरकार में सत्ता के विधायक की नही हो रही सुनवाई तो आम जनता का क्या हाल है आप खुद इसका अंदाजा लगा सकते है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ)

Comments
Loading...