सरेआम महिलाओं में हुई चोटीमार लड़ाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो…

0 13

हाथरस–मामूली विवाद में सरेआम बीच सड़क पर दो महिलायों में जमकर चोटी मार हो गयी और दोनों महिलाओं में गाँव की सड़क पर जमकर लात घूंसे चले। 

मामला हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव हीरा का नगला का है। जहाँ बच्चो को ट्यूशन पढाने को लेकर गाँव की ही दो महिलाये आपस में भीड़ गई और देखते ही देखते दोनों महिलायों में बाल पकड़ कर जमकर मारपीट शुरू हो गई। मामले की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षो को थाने ले आई। पुलिस ने दोनो पक्षो को काफी समझाने का प्रयास किया पर दोनो पक्षो मे से कोई भी नही मानने को तैयार नही हुये । 

Related News
1 of 1,457

पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद दोनो पक्षो से लिखित मे तहरीर ले कर मामले की जाँच शुरू कर दी वही दोनों पक्ष की महिलाओं को डॉक्टरी परिक्षण करा कर पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस ) 

Comments
Loading...