शराब के नशे में धुत सिपाही ने SHO की कुर्सी पर बैठ पुलिस कर्मियों को धमकाया

0 112

एटा– एटा के थाना जैथरा में शराब के नशे में धुत सिपाही एसएचओ की कुर्शी पर बैठकर अपने आपको एसएचओ और सीओ बनकर साथी पुलिसकर्मियों को देखने और अभद्रता करने का वीडियो 10 दिनों से लगातार वायरल हो रहा है।  

वो कहते है कि जब अंगूर की बेटी चढ़ती है तो सर चढ़कर बोलती है। जी हॉं, कुछ ऐसा ही मामला एटा के कोतवाली जैथरा का सामनें आया है, जहॉं शराब के नशे में एक धुत्त एक शराबी सिपाही अपने कर्तव्य, पद की गरिमा को तिलांजली देते हुए एसएचओ की कुर्सी पर बैठ गया। शराब के नशे में धुत्त सिपाही को जब उसके साथी पुलिसकर्मी एस एच ओ की कुर्सी से हटने की बात कहता है तो वो उन्हीं के साथ अभद्रता करने लगता है और करे भी क्यों न आखिर अंगूर की बेटी सर चढ़कर जो बोल रही है। हरिश्चन्द्र नाम का ये सिपाही जैथरा कोतवाली में तैनात है और ये वीडियो करीब 10 दिन पुराना 20 नम्बर का बताया जा रहा है। 

Related News
1 of 1,457

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शराबी सिपाही एस एच ओ की कुर्सी पर बैठ जाता है और खुद को एस एच ओ बताते हुए अपने साथी पुलिसकर्मियों को धमकाता और उनके साथ अभद्रता करते नजर आ रहा है। एस एच ओ की कुर्सी पर बैठ वो इंस्पेक्टर बनने और सीओ के पद से रिटायर होने की बात भी कह रहा है। वही साथी पुलिसकर्मियों की मानें तो शराबी सिपाही हरिश्चंद्र की अभद्रता का विरोध करने बाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी में मुक़दम्मा दर्ज कराने की धमकी भी देता है।

अब अधिकारी इस वीडियो वायरल की जाँच कराने की बात कह रहे है और शराबी सिपाही के वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक पुलिस के आला अधिकारियों ने इस सिपाही के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं की है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी, एटा )   

Comments
Loading...