कानपुरः शटरिंग गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

0 14

कानपुर–कानपुर में शटरिंग के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि गोदाम के अंदर लाखों का सामान राख होने की आशंका है। क्षेत्रीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related News
1 of 1,457

दरअसल मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रोशन नगर का है जहां पर आज दोपहर में शटरिंग के गोदाम में अचानक आग लग गई । जिसमें शटरिंग गोदाम के अंदर लाखों का सामान मौजूद था । वहीं पर आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई । मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और तत्काल में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया । जिसके बाद इलाके के लोगों को राहत मिली ।आपको बता दें कि धुएं से इलाके में सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है और जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है।

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)

Comments
Loading...