बदायूं पहुंच विधान मण्डल की 10 सदस्यीय टीम ने किया औचक निरीक्षण

0 10

बदायूं–बदायूं में उत्तर प्रदेश विधान मण्डल की महिला एवं बाल विकास सम्बंधी संयुक्त समिति  की 10 सदस्यीय टीम बदायूं पहुंच कर सबसे पहले  जिला कारागार  का निरिक्षण कर महिला बंदियों से बात कर हाल चल जाना। 

समिति की अध्यक्ष ( गाजीपुर से विधायक डॉ. संगीता बलवन्त, सदस्य विमला सिंह सोलंकी एवं सदस्य डॉ. अनीता लोधी राजपूत ने और विधान सभा के कर्मचारी ,अधिकारियों ने जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अपने अधिनस्थ स्टाफ के साथ सर्वप्रथम जिला कारागार का निरीक्षण किया और जेल में बंद महिला को मिलने वाली  सुविधाओं की जानकारी हासिल की और जेल  की व्यवस्थाएं देखकर संयुक्त समिति ने संतोष जताया।  

Related News
1 of 1,457

इसके बाद समिति की 10 सदस्यीय टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओ से बात कर उन्हें मिलने वाले पुष्टाहार की जानकारी ली और गर्ववती महिलाओ के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

वही समिति जब  नव निर्मित भवन में पीएनसी वार्ड के सामने भयंकर गंदगी, प्रकाश व्यवस्थाओं का अभाव, सीढ़ियों के किनारे दीवारों पर पान-गुटखें आदि के थूकने के निशान के साथ ही ओपीडी के बाहर टूटा शीशा जैसी अव्यवस्थाएं देखकर समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं समिति के अफसरों ने अप्रसन्नताएं व्यक्त करते हुए सुधार लाने की हिदायत दी है।उन्होंने जिला असपतम में गंदगी पर महिला अस्पताल CMS को जमकर हड़काया और उनके खिलाफ सखत कार्यबाही करने के लिए  अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री जी को देंगी । साथ ही अस्पताल में प्रयाप्त रौशनी ना होने पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यबाही देने की बात कही बही महिला ठाणे का भी निरीक्षण कर ठाणे में आने वाली महिला फरियादियो से बात कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना, बदायूं)

Comments
Loading...