अटल बिहारी बाजपेयी के 93वें जन्मदिन पर छोड़े जाएंगे 93 कैदी

0 116

लखनऊ– पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 93वें जन्मदिवस को पूरी तरह भुनाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई 24 दिसंबर को 93 साल पूरे करेंगे। इसी अवसर पर बीजेपी सरकार ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में रह रहे 93 कैदियों को रिहा किया जाएगा। 

Related News
1 of 103

 

प्रदेश के गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कैदी जिन्होंने उनकी सजा पूरी कर ली है। वे उनके जुर्माने की रकम अदा करने में समर्थ नहीं हैं। ऐसे कैदियों की जुर्माना न जमा करने की दशा में सजा बढ़ जाती है। उनकी लिस्ट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि कैदियों की लिस्ट तैयार करने के दौरान यह भी देखा गया है कि उनके ऊपर दूसरा कोई केस न हो। गृह विभाग के पास ऐसे 135 कैदियों की लिस्ट उपलब्ध है। अब गृह विभाग इन्हें 135 कैदियों की लिस्ट में से 93 कैदियों के नाम निकालेगा। 

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वे लोग कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के संपर्क में भी हैं अगर वे कैदियों की जुर्माने के रकम अदा करने के लिए मदद कर सकते हैं तो उनका स्वागत है। 

Comments
Loading...