महिला के साथ बड़े पिता समेत 9 लोगों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना किया वायरल

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

0 252

देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों का सिलसिला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बस्ती में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आया है। बता दें कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 9 लोगों ने गैंगरेप के घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल तक कर दिया। महिला के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके ही मायके वाले हैं।

गैंगरेप कर बनाया वीडियो, किया वायरल:

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश की बस्ती से सामने आया है। यहां महिला के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया। वहीं मामले में हद तो तब हो गई जब महिला के साथ हुए इस घिनौने अपराध का आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद महिला के साथ इन व्यक्तियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो वह किसी तरह अपने ससुराल पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। वहीं पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी जैसे ही पति को हुई, वह मुंबई से फौरन बस्ती आ गया। फिर पत्नी ने पति से रो-रोकर मायके में हुई हैवानियत को बताया। फिर महिला के पति ने थाने में तहरीर दी। फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।

बुआ ने नहाते समय बनाया महिला का वीडियो:

Related News
1 of 1,604

दरअसल पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर यह बताया है कि मायके में नहाते समय महिला की बुआ ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला। फिर उस वीडियो को उसकी बुआ ने अपने भाई को दे दी। जिसके बाद महिला के बड़े पिता ने उसका अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं इस वीडियो को हथियार बनाकर उसे ब्लैकमेल कर बारी-बारी से उसके भाइयों समेत 9 लोगों ने रेप किया।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...