शव यात्रा से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली,8 की मौत

0 33

हरदोई — उत्तर प्रदेश में हो रही बेमौसम बरसात में बिजली गाज बनकर गिरी है। हरदोई में एक की मृतक के अंतिम संस्कार के बाद शव यात्रा से लौट रहे लोगों पर आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी जिसकी चपेट में आने से आठ की मौत हो गई।

Related News
1 of 1,457

सूत्रों की माने तो मृतकों की संख्‍या में इजाफा हो सकता है। बता दें, बीते दिनों भी जिले में बिजली गिरने से चार की मौत हुई थी। वहीं, लोगों में बारिश और आसमान से गिर रही आफत का कहर बना हुआ है। 

दरअसल, अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरपुर के मजरा नगरा साहनी में शव यात्रा से लौट रहे लोगों पर बिजली गिरी। बताया जा रहा है कि नगरा साहनी निवासी मन्नी अवस्थी, राजा बाबू, शिवम अवस्थी, रावेन्द्र, शिवराम और मोहम्मद नवी और उनकी 18 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। 

गौरतलब हो कि बीते दिन गुरुवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में बारिश और आकाशीय बिजली का कहर बना रहा। लोनार कोतवाली क्षेत्र निवासी आरिफ (14)  ग्राम बघौरी निवासी रामनिवास (42) सत्यपाल निवासी जनियामऊ (15) इसके अलावा टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरबटापुर मजरा साखिन निवासी श्रीदेवी (50) की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

Comments
Loading...