6 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पीवी रामाशस्त्री बने यूपी के नए एडीजी

0 35

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए छह और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें आनंद कुमार को डीजी कानून-व्यवस्था से हटाकर डीजी कारागार प्रशासन बना दिया गया।

Related News
1 of 1,457

वहीं पीवी रामा शास्त्री को अब नए एडीजी कानून-व्यवस्था बनाया गया है। पहले वे एडीजी वाराणसी जोन थे।इसी तरह ब्रज भूषण जो पहले एडीजी सर्तकता लखनऊ थे, उन्हें एडीजी वाराणसी जोन नियुक्त किया गया है।जबकि दीपेश जुनेजा को एडीजी सुरक्षा बनाया गया है। इससे पहले वे एडीजी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड थे। विजय कुमार को अब एडीजी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पर तैनात किए गए है। पहले वे एडीजी सुरक्षा थे। वहीं चंद्र प्रकाश को एडीजी नियम एवं ग्रंथ बनाया गया है। पहले वे एडीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पद पर नियुक्त थे। 

Comments
Loading...