निकाय चुनाव : दूसरे चरण में हुई 49% वोटिंग

0 19

न्यूज़ डेस्क — उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को औसत 48.65 फीसदी मतदान हुआ. इस चरण के चुनाव में प्रथम चरण की अपेक्षा कम मत पड़े. बता दे 22 नवंबर को संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में 52.77 फीसदी मतदान हुआ था.

 

Related News
1 of 103

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में लखनऊ, वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, गाजियाबाद, इलाहाबाद और अलीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए भी वोट पड़े. निकाय चुनाव के दूसरे चरण में ग्रामीण में अधिक और शहरी इलाकों में कम मतदान हुआ. दूसरे चरण में सबसे कम मतदान जनपद इलाहाबाद में 34.2 प्रतिशत और लखनऊ में 37.57 प्रतिशत रहा.

दूसरे चरण में अंबेडकर नगर में 65.8, अमरोहा में 61.65, अलीगढ़ में 51.41, इटावा में 53.85 प्रतिशत वोट पड़े. इलाहाबाद में 34.20, गाजियाबाद में 46.9, गौतमबुद्ध नगर में 61.65, देवरिया में 57.29, पीलीभीत में 63.8, फरूर्खाबाद में 58.53, बलिया में 60.05, बहराइच में 54.8 फीसदी वोट पड़े. बांदा में 63.64, भदोही में 64.23, मुजफ्फरनगर में 63.17, मथुरा में 46.88, मैनपुरी में 58.68, रामपुर में 54.87, लखनऊ में 37.57 फीसदी वोट पड़े. ललितपुर में 64.97, वाराणसी में 44.39, श्रावस्ती में 64.05, शाहजहांपुर में 59.03, संत कबीर नगर में 67.59 और सुल्तानपुर में 58.76 फीसदी मत पड़े.

निकाय चुनाव: दोपहर 3 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत….

निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को हुआ था. तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 नवम्बर को होगा. मतगणना एक दिसम्बर को होगी.

Comments
Loading...