दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की 3 लोगो की मौत

0 14

बदायूं — बदायूं-मेरठ हाइवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां चौराहे पर बाइक सवार दंपति व एक बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक तीन वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जिसे थाना पुलिस ने सीएचसी दहगवां पर भर्ती कराया है। 

Related News
1 of 1,457

जानकारी के मुताबिक बदायूं के  सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडारी सिदारपुर निवासी निवासी काले उर्फ मुकेश अपनी पत्नी सूखी व बेटा अर्पित एवं पुत्री रंजना के साथ जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव गढिया में किसी भगत  के पास गये थे। जहां से देर शाम  वापिस लौटते समय बदायूं मेरठ हाइवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के दहगवां चौराहे के समीप सहसवान की तरफ से आ रही डीसीएम उनकी मोटरसाईकिल में जोरदार  टक्कर मार दी। 

जिससे मुकेश व उसकी पत्नी एवं बच्चे बाइक से दूर जाकर गिरे। जिसमें मुकेश व उसकी पत्नी सूखी एवं बेटा अर्पित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  दंपति की चार वर्षीय बेटी रंजना घायल हो गई। सूचना पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने घायल रंजना को सीएचसी दहगवां पर भर्ती कराया है।वहीं तीनों शवों का पंचनामा भरकर पीएम को भेजा है।

(रिपोर्ट-राहुल सक्सेना,बदायूं)

Comments
Loading...