आज का भाग्यफलः 15 अटूबर 2018

0 11

मेष– पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

वृष– शत्रु परेशान करेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। लोगों के बहकावे में न आएं। कुसंगति से हानि होगी। भाइयों से बिगाड़ हो सकती है। अपेक्षित काम समय पर पूर्ण नहीं होने से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। बाकी सामान्य रहेगा।

मिथुन– परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का काम आज ही करें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम सुलझेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं।

कर्क– भूमि, भवन, दुकान व शोरूम आदि की खरीदी की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

सिंह– विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। समय पर कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में गति आएगी।

Related News
1 of 564

कन्या– शोक समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। बेवजह तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। थकान रहेगी। अपनों के व्यवहार से दु:ख होगा। जोखिम न उठाएं।

तुला– मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा। मातहत सहयोग करेंगे। लाभ होगा।

वृश्चिक– क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मेलजोल बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

धनु– बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर– अपरिचितों पर अतिविश्वास कोई बड़ा नुकसान दे सकता है। घर में कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। घर में तनाव रह सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय ठीक-ठीक रहेगी। प्रमाद न करें।

कुंभ– बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कोई बड़ी बाधा होने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें।

मीन– नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

Comments
Loading...