1090- छुट्टी न मिलने पर महिला सिपाही ने दिया इस्तीफा

0 16

लखनऊ– शुक्रवार देर शाम राजधानी के वीमेंस पावर लाइन 1090 में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल के त्यागपत्र से हड़कंप मच गया। बात दरअसल यह थी कि सड़क दुर्घटना में महिला कांस्टेबल की सास बुरी तरह घायल हो गयी थीं और वह घर पर अकेली रह रही थी।

महिला कांस्टेबल अपनी सास का इलाज करवाने के लिए, संबंधित अधिकारी से 15 दिनों की छुट्टी मांग रही थी।हैरानी की बात यह है कि अधिकारी ने महिला की छुट्टी कैंसल कर दी। इसके बाद फिर महिला कांस्टेबल ने अधिकारियों से अपनी सास की हालत सीरियस होने के बारे में भी बताया पर फिर भी अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा और वह अपनी बात पर ही अड़े रहा। इसके बाद महिला कांस्टेबल संबंधित अधिकारी के इस रवैये से खिन्न और उदास होकर 1090 में कांस्टेबल के पद से त्यागपत्र दे डाला।

Related News
1 of 1,457

अधिकारियों ने महिला का त्यागपत्र किया कैंसल

थोड़ी ही देर में यह खबर 1090 के उच्चाधिकारियों को पता चली, जिसके तुरंत बाद अफसरों ने आनन-फानन में महिला कांस्टेबल के त्याग पत्र को कैंसल करते हुए उसे 5 दिनों की छुट्टी प्रदान की।

जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आये

हालांकि जब इस पूरे मुद्दे पर 1090 के जिम्मेदार अफसरों से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद से यह कहना उचित होगा कि महिलाओं के उत्पीड़न के लिए बनी “वीमेंस पावर लाइन” 1090 खुद अपने ही अंदर कार्यरत महिलाओं के उत्पीड़न में आंसू बहा रहा है।

Comments
Loading...