लखनऊ में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड, आसमान से बरस रही आग

0 24

लखनऊ — उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। सूरज चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। जो बीते दस सालों में मई इतना गर्म कभी नहीं रहा। 

Related News
1 of 1,457

वहीं सूरज की आग उगलती किरणों ने रविवार को लोगों को बेहाल कर दिया। जेठ की प्रचंड गर्मी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। हालांकि मौसम विभाग ने एक दो दिन में तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 

बता दें कि, लखनऊ ही नहीं राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड हुआ। इलाहाबाद 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, आगरा, उरई में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार गया। सुलतानपुर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Comments
Loading...