लखनऊ में लगी मुलायम सिंह यादव की ‘धन्यवाद’ होर्डिंग

0 17

लखनऊ– समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना की। जिसके बाद लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह का अभार व्यक्त करते हुए होर्डिंग लगाये है।

Related News
1 of 1,457

इसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता ने लगवाया है। होर्डिंग में लिखा गया कि मुलायम सिंह यादव का धन्यवाद, आपने लोक सभा में 125 करोड़ देशवासियों के मन की बात कही। होर्डिंग में मुलायम के बयान देते स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया था।

मुलायम ने की पीएम की तारीफ , कहा- मैं चाहता हूं मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें

बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह ने कहा कि हमारी कामना है कि जितन सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब फिर लौटकर आएं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना की। मुलायम सिंह यादव के इस बयान के बात राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है और क्रिया और प्रतिक्रियाओं का दो शुरू भी हो गया है।

Comments
Loading...