योगी और त्रिवेंद्र रावत ने की मुलाकात,इन मुद्दों पर हुयी चर्चा

0 10

गोरखपुर– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यूपी और उत्तराखंड के बीच सालों से लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे के बारे में गंभीर विचार विमर्श किया।

Related News
1 of 1,457

 

बता दें कि करीब 45 मिनट तक दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश की समस्याओं को लेकर बातचीत की। दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यों के बीच परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने और वर्षों से लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे पर भी चर्चा की।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा सडक मार्ग पर बसों का संचलन के लिए आधिकारिक तौर पर बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी इस पर हस्ताक्षर होना शेष है। हस्ताक्षर के बाद ही बस का संचलन पूरा होना है। 

Comments
Loading...