अयोध्या में मिलिट्री लगाकर भी नहीं हो सकता मस्जिद निर्माणःबुक्कल नवाब

0 18

लखनऊ —  अयोध्या विवाद पर भाजपा एमएलसी बुक्कल नवाब ने एक फिर विवादित बयान दिया है. बुक्कल नवाब के संगठन राष्ट्रीय शिया समाज(आरएसएस) से जारी बयान में उन्होंने कहा कि मिलिट्री लगाकर भी अयोध्या में मस्जिद का निर्माण नहीं किया जा सकता.

Related News
1 of 1,457

दरअसल बुक्कल नवाब ने अपने जारी बयान में कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि स्थल पर अगर मिलिट्री लगाकर भी मस्जिद बनवाने का कार्य किया जाए तो भी शायद मस्जिद नहीं बनाई जा सकती. उन्होंने आगे लिखा है कि जो लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ में बैठकर मस्जिद बनाए जाने की बात कह रहे हैं. क्या वह अयोध्या में पांच वक्त की नमाज पढ़ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ से रोजाना अयोध्या जाएंगे. 

यह लोग गरीब भोले भाले मुसलमानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जबकि हर मुसलमान यह बात अच्छी तरह से जानता है कि उसको नमाज अपने-अपने मोहल्ले गांव व एरिया के मस्जिद में ही पढ़ना है और तमाम मस्जिद हैं जो आज भी खाली पड़ी है. 

Comments
Loading...