हत्या का खुलासा, हथियार समेत शातिर अरेस्ट

0 114

एटा–एटा में पुलिस ने पाॅच दिन पूर्व हुई ग्राम मुहम्मद नगर बझेरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वाॅछित मुख्य आरोपी सहित दो हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाशिल की है।

Related News
1 of 164

 

जनपद एटा में एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में हत्या,लूट,अपहरण और संघीन मामलों में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ थाना अलीगंज पुलिस ने पाॅच दिन पूर्व हुई एक युवक की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित फरसौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। वही बताया जाता है कि थाना अलीगंज क़े ग्राम मुहम्मद नगर बझेरा में एक मामूली विवाद के चलते गांव के ही मदन सिंह उर्फ बबलू,पवन, धर्मवीर उर्फ शेरा, पंकज व गोपाल परिहार ने मृतक जितेन्द्र के साथ मारपीट करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद ये तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुहम्मदनगर बझेरा में हुयी 5 दिन पूर्व हत्या के तीन आरोपियों को ग्राम फरसौली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।

तलाशी में आरोपी गोपाल परिहार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये हैं। आरोपी गोपाल परिहार के विरुद्ध थाना अलीगंज पर धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट में पंजीकृत करा कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...