पुलिस की रायफल छीनकर सनकी युवक ने पुलिसकर्मियों पर की दनादन फायरिंग..

सनकी युवक सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान की रायफल छीन ली और फायरिंग करते हुए फरार हो गया...

0 280

राजधानी में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक सनकी युवक दवा दुकान की सुरक्षा में लगे होमगार्ड जवान की रायफल छीन ली और फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

ये भी पढ़ें..VIDEO: मास्क न पहनने पर पुलिसवालों ने शख्स को बेरहमी से पीटा, 2 कांस्टेबल निलंबित…

एक व्यक्ति को छूकर निकली गोली

यही नहीं दोपहर का समय होने के कारण बाजार में भीड़ बहुत अधिक थी और कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन उसने हवाई फायरिंग कर लोगों में दहशत पैदा कर दी।

उसकी हवाई फायरिंग में एक गोली मिठाई दुकानदार के माथे से सटकर निकली जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज स्थानीय क्लीनिक में चल रहा है।

पुलिस पर भी की फायरिंग

Related News
1 of 1,920

घटना बिहार की राजधानी पटना से बिहटा की है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उस सनकी युवक को जिनपुरा रोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि वहां भी सनकी युवक ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें युवक को गोली लगी और वो रायफल के साथ दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक युवक सनकी मिजाज का है तथा पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।

ये भी पढ़ें..सुहागरात पर नवविवाहित भाभी की देवर ने लूटी इज्जत, ससुरालियों ने दिया साथ…

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...