सरकारी ठेके की जहरीली ताड़ी पीने से युवक की मौत

0 197

अम्बेडकरनगर — जहरीली शराब व ताड़ी पीकर मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है,आये दिन प्रदेश में घटनाएं होती रहती है. वही गुरुवार को अम्बेडकरनगर में जहरीली ताड़ी पीने से एक युवक की मौत हो गयी.
मामला अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरीबाजार में स्थित सरकारी ताड़ी की दुकान से जुड़ा है. जहां बीती रात सैर पर उमरन निवासी महेश की ताड़ी पीने के कुछ देर बाद तबियत खराब हो गयी और ताड़ी की दुकान से महज चंद कदम दूर ही महेश किसी तरह पहुँचा था कि लड़खड़ाकर वही गेहूँ के खेत मे गिर पड़ा फिर नही उठ सका.

Related News
1 of 34

परिजनों को जब सूचना हुयी वहाँ पहुँचे और अपने लाल को चारपायी पर लादकर घर ले गए जहां वह हमेशा हमेशा के लिए जिंदगी को अलविदा कह दिया.जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया जिससे मौत के कारणों का पता चल सके.आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी .अब सावल यह उठता है कि आखिर कब जहरीली ताड़ी व शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमेगा.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)

Comments
Loading...