युवक ने प्यार में खेला खूनी खेल, चाकू से काट डाला प्रेमिका का गला

प्रेमी ने चाकू मारकर अपनी प्रेमिका की जान ले ली।

0 668

प्रेमी ने चाकू मारकर अपनी प्रेमिका की जान ले ली। पुलिस ने इस घटना का मुख्य कारण प्रेमिका के पिता द्वारा प्रेमी की पिटाई हुई थी। जिससे आरोपी युवक काफी नाराज था। इस बात को लेकर प्रेमिका अक्सर उसे चिढाया करती थी। गुस्से में आकर युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकू से गला रेत दिया। वहीं घटना स्थल पर ही पुलिस ने आरोपी लड़के को गिफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।

यह मामला राजस्थान के झालवाड़ के अमीरपूरा गांव का है। पुलिस के जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़के की उम्र 22 साल बताई जा रही है और मृत लड़की की उम्र 19 साल बताई जा रही है। मृत लड़की का आरोपी लडके के साथ 2 साल से अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी लडकी के पिता को हुई तब उसने आरोपी लडके की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर आरोपी लड़के ने अपनी प्रेमिका का गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव में दहसत फ़ैल गयी है। इस घटना को ध्यान में रखते हुए वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

खेत में काम करते समय प्रेमिका का गला रेता:

घटना वाले दिन लड़की खेतों में काम कर रही थी। युवक सुबह 11 बजे के समय खेतों में पहुंचा। आरोपी युवक ने लड़की को एक तरफ खीच लेता है। उसके बाद उसने लडकी के ऊपर चाकुओं से हमला किया उसके बाद गला रेत डाला। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो जाती है।

Related News
1 of 811

एएसपी के मुताबिक राजेश यादव के मुताबिक घटना के पीछे मुख्य वजह लड़की के पिता द्वारा लड़के को पीटना है। इसके बाद से ही युवक बदला लेने की योजना बना रहा था। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ जांच कर रही है ।

 

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

 

Comments
Loading...