छठ पूजा करने जा रही थीं महिलाएं, रास्ते में मिला तेंदुआ और…

0 26

बहराइच– आंबा गांव की महिलाएं बुधवार भोर में आंबाघाट पर छठ पूजा करने के लिए घरों से निकलीं। जब महिलाएं जंगल के बीच से गुजर रही थीं तो उन्हें रास्ते में तेंदुआ बैठा दिखा। सभी ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ घने जंगल के अंदर चला गया।

Related News
1 of 1,457

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आंबा गांव जंगल परिक्षेत्र में स्थित है। गांव की निवासी सुघरा, जानकी, कौशिल्या, मंगरी समेत 10 से अधिक महिलाएं बुधवार भोर में छठ पूजा के लिए आंबा घाट को घर से रवाना हुईं। महिलाएं जब जंगल के रास्ते से घाट की ओर गुजर रही थीं। तभी उन्हें गुर्राहट की आवाज सुनाई पड़ीं। सभी सतर्क हुईं तो कुछ दूरी पर एक तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। 

इससे महिलाएं व उनके साथ मौजूद परिवार के युवक शोर मचाने लगे। गांव के लोग भी दौड़े। इस दौरान तेंदुआ लगभग 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा। लेकिन शोर से तेंदुआ कुछ देर बाद घने जंगल की ओर चला गया। तब सभी ने राहत की सांस ली। कि घटना की सूचना मिली है। गांव के लोगों को सजग किया गया है।

(रिपोर्ट – अनुराग पाठक , बहराइच )

Comments
Loading...