पीएम मोदी से मिलने के लिए महिला ने लगाई 13000 फीट से छलांग

0 22

इंटरनेशनल डेस्क- भारतीय स्काईडाइवर महिला ने पीएम मोदी को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया। 35 साल की शीतल महाजन ने अमेरिका में 13,000 फीट से छलांग लगाकर पीएम मोदी को बधाइयां दी।

Related News
1 of 1,162

भारतीय पैराजंपर शीतल महाजन ने सोमवार को अमेरिका के शिकागो में 13 हजार फुट की ऊंचाई से एक विमान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जन्मदिन का बधाई संदेश हाथ में लेकर छलांग लगाई।

महाजन ने सफल कारनामे के बाद अपने अनूठे जन्मदिन संदेश का वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। पद्मश्री पुरस्कार विजेता महाजन ने कहा कि वह पिछले चार साल से मोदी से मिलने का प्रयास कर रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है।

Image may contain: 1 person, aeroplane, sky and outdoor

उन्होंने इंटरनेट पर संदेश में लिखा, ‘मैं पिछले चार वर्षों से प्रधानमंत्री से मुलाकात का प्रयास कर रही हूं लेकिन उनके कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया। मुझे इस कारनामे के बाद कोई जवाब मिलने की उम्मीद है।’

Comments
Loading...