महिला का गैंगरेप कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, मचा हड़कंप

6 लोगों ने महिला के साथ की दरिंदगी, फिर गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

0 6,474

बदायूं में महिला अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं, ताजा मामला बदायूं के फैज गंज थाना क्षेत्र का है जहां पर सोशल मीडिया पर गैंगरेप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें..हैवानियतः बेरहमी से पीटने के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

पुलिस ने गैंगरेप के वायरल वीडियो के आधार पर महिला की तहरीर लेकर कार्रवाई करते हुए वीडियो में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।

वीडियो वायरल होने के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार

बदायूँ के एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि ये प्रकरण जनपद बदायूं के फैजगंज बैहटा थानाक्षेत्र का है । इसमें जो पीडित महिला है, उसके द्वारा थाने पर दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है इसमें जो सभी 06 नामजद अभियुक्त हैं, सभी की गिरफ्तारी कर ली गयी है । विवेचना जारी है, जो भी तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर कार्यवाही की जायेगी ।

Related News
1 of 1,614

ये भी पढ़ें..सरकार का बड़ा फैसलाः पुलिस विभाग में सिपाही-दारोगा के पदों पर अब किन्नरों की होगी सीधी नियुक्ति

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- राहुल सक्सेना, बदायूं)

Comments
Loading...