सिविल अस्पताल में युवक ने की पत्नी की हत्या, 4 दिन पहले बेटे को दिया था जन्म

0 196

पंजाब के कपूरथला सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में उपचाराधीन महिला को उसके ही पति द्वारा जान से मारने का समाचार है। जिसकी हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा बनाई गई वीडियो भी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी पत्नी पर शक करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी के मुंह दबाकर मार दिया। हालांकि महिला ने 4 दिन पहले ही लड़के को जन्म दिया है। घटना के बाद सिविल अस्पताल के साथ द्वारा पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें..कानपुर हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी अनुसार कपूरथला सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में 1 जून को महिला बलविंदर कौर 24 वर्षीय पत्नी मनजीत सिंह वासी गांव केसर पुर को दाखिल करवाया गया था। जिसके बाद सिजेरियन ऑपरेशन कर महिला ने लड़के को जन्म दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दंपति का कुछ वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था और पहले भी एक बेटा है।

Related News
1 of 811

डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड के प्राइवेट रूम 4 में शनिवार सुबह लगभग 6 बजे मनजीत सिंह ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी मनजीत सिंह अपनी पत्नी पर शक करता था इसी के चलते उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया।

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...