स्पा सेंटर में काम करने वाली विधवा महिला की हत्या

0 58

 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली और नोएडा के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक

Related News
1 of 824

ग्रेटर नोएडा के स्पा सेंटर में काम करने वाली महिला 6 अगस्त को लापता हो गई थी। रविवार (अगस्त 9, 2020) देर रात पुलिस ने वैशाली सेक्टर 4-5 की पुलिया के पास से महिला के शव को बरामद किया। पुलिस ने शव के पास से महिला का मोबाइल और हत्या में प्रयोग की गई छुरी भी बरामद किया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपित मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं मृतक महिला की पहचान माधुरी उर्फ पलक (36) निवासी के रूप में पहचान हुई है। माधुरी के पति की पाँच साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह इंदिरापुरम में तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी और बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए जगतपुर फार्म नोएडा स्थित एक स्पा सेंटर में नौकरी करती थीं।

पूछताछ में मुस्तफा ने बताया कि महिला से उसका परिचय था। अपने बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह अक्सर उससे पैसों की माँग करती थी। कुछ दिन पहले उसने दस हजार रुपए महिला को दिए थे। फिर और पैसों की माँग करने पर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने माधुरी की हत्या करने की योजना बनाई। आरोपित मुस्तफा ने बताया कि 6 अगस्त को महिला जब ग्रेटर नोएडा से घर जा रही थी, तो उसे कॉल कर शुक्र बाजार स्थित अपनी मीट की दुकान में बुला लिया। फिर दुकान के अंदर ही छुरी से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर की झाड़ियों में फेंक दिया।

Comments
Loading...