मंडप में फेरे लेते समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग

शादी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में आप जानकर दंग रह जाएंगे।

0 242

शादी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसके बारे में आप जानकर दंग रह जाएंगे। दरअसल, एक शादी में दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखकर शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने दूल्हे संग दो फेरे लिए थे कि उसका पारा चढ़ गया और भाग खड़ी हुई। दुल्हन के इस कदम को देखकर लड़के वाले दंग रह गए। दुल्हन का आरोप था कि शादी से पहले जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी वह नहीं था। दूल्हे की उम्र भी उससे काफी ज्यादा लग रही थी।

मंडप में दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से किया इनकार:

बता दें कि यह मामला यूपी के इटावा के झिंदुआ का है। वहीं तय समय पर बारात गांव पहुंची। स्वागत सत्कार किया गया। उसके बाद शादी की रस्मे शुरू हो गईं। जैसे ही सात फेरों का समय हुआ उसी समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ फेरे लेने शुरू ही किए थे कि अचानक उसकी नजर अपने होने वाले पति के चेहरे पर पड़ गई। दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ गया। दो फेरे होते ही दुल्हन मंडप से भाग खड़ी हुई और शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन ने वर पक्ष पर दूल्हा बदलने का लगाया आरोप:

Related News
1 of 1,606

वहीं शादी के बीच दुल्हन के इस फैसले को सुनकर बारातियों में हड़कंप मच गया। दुल्हन से लोगों ने शादी से इनकार करने का कारण पूछा तो बताया कि शादी के पहले उसको जो फोटो दिखाई गई थी वह दूसरे लड़के की थी और शादी दूसरे से कराई जा रही है। इतना ही नहीं दुल्हन ने बताया कि जिससे उसकी शादी हो रही है वह दोगुनी उम्र का है और उसका चेहरा भी काला है। जिसकी फोटो देखी थी उसमें दूल्हे का चेहरा साफ था। दोनों पक्ष के लोगों ने दुल्हन को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन नहीं मानी तो लड़के वालों को बिना दुल्हन के बारात को वापस लाना पड़ा।

 

 

ढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...