Sakibul Gani Century Vijay hazare trophy 2025: भारत के डोमेस्टिक वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के 2025-2026 का बुधवार से आगाज हो गया है। टूर्नामेंट में पहले ही दिन रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले 36 गेंद में शतक ठोक इतिहास रच दिया। वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंद में शतक पूरा करने वाले भारतीय बने। थोड़ी देर बाद झारखंड के कप्तान इशान किशन ने उनका रिकॉर्ड तोड़कर 33 गेंदों पर अपना शतक बना डाला।
Sakibul Gani ने 32 गेंदों में लगाई सेंचुरी
हालांकि ईशान किशन रिकॉर्ड एक घंटे भी नहीं टिक पाया। क्योंकि रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने 32 गेंदों में सेंचुरी लगाकर वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों को पीछे छोड़ दिया। साकिबुल गनी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। साकिबुल गनी 40 गेंदों में 10 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 128 रनों की नाबाद पारी खेली।
ईशान किशन ने भी बुधवार को कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक बनाया था। किशन ने 39 गेंदों में 14 छक्कों की मदद से 125 रन की पारी खेली थी। लिस्ट ए क्रिकेट में, अनमोलप्रीत सिंह ने 21 दिसंबर 2024 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। वैभव सूर्यवंशी ने भी उसी मैच में 36 गेंदों में शतक बनाया था। यूसुफ पठान ने 2010 में महाराष्ट्र के खिलाफ 40 गेंदों में शतक बनाया था।
Vijay hazare trophy 2025: बिहार ने बनाया 574 रनों का रिकॉर्ड स्कोर
मैच की बात करें तो बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज़्यादा स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 6 विकेट पर 574 रन बनाए। कप्तान साकिबुल गनी के अलावा, सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले आयुष लोहारुका ने भी शतक बनाए। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 15 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 84 गेंदों में 190 रन की पारी खेली।
वैभव के पास दोहरा शतक बनाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। आयुष ने 56 गेंदों में 116 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 11 चौके शामिल थे। पीयूष सिंह ने 66 गेंदों में 77 रन का योगदान दिया, और मंगल मेहरौर ने 43 गेंदों में 33 रन जोड़े। लिस्ट ए क्रिकेट में पिछला सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु का था, जिसने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)