Video: पार्क में लगे झूले में भूत करते हैं कसरत, जानें पूरा सच

0 140

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है। कोई इस वीडियो को किसी पार्क का बता रहा है तो कोई ओपन जिम का। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्क में एक कसरत करने वाली मशीन अपने आप ही चल रही है। इसमें कुछ पुलिसवाले भी नजर आ रहे हैं, जो इस वीडियो को बना रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो (Video) उत्तर प्रदेश के झांसी का है। झांसी के कांशीराम पार्क का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Related News
1 of 929

झांसी के एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने इस पार्क में लगे झूले के अपने आप चलने को लेकर सच बताया है। श्रीवास्तव ने कहा कि झूले में अधिक ग्रीस लगे होने से एक बार हिला देने पर कुछ सेकंड तक हिलता रहता है।

वहीं झांसी पुलिस ने भूत की अफ़वाह का खंडन करते हुए कहा कि किसी शरारती तत्व ने झूला हिलाकर वीडियो (Video) बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। पुलिस ने जांच की और झूले को हिलाकर उसका वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस शरारती तत्व को तलाश रही है।

Comments
Loading...