बाजार में बेकाबू हुआ डम्फर,कइयों को रौंदा

0 64

अम्बेडकरनगर — अकबरपुर टाण्डा रोड पर पुलिस लाइन के निकट रगड़ गंज बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक डम्फर टाण्डा की तरफ से अकबरपुर की ओर आ रहा था और अचानक एक बाइक को टक्कर मार देता है.बाइक में टक्कर मारने के बाद डम्फर अनियंत्रित होकर सामने एक स्कार्पियो को रौंदते हुए बाजार में खड़े ठेले को रौंदते हुए पटरी पर दौड़ने लगा तब तक बाजारवासियों में भगदड़ मच गई और उसी भागते समय एक राहगीर डम्फर के नीचे आ गया जिससे उसकी तत्काल घटना स्थल पर मौत हो गयी.

लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक कई लोग डम्फर की चपेट में आने से घायल हो गए.स्कार्पियो सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए.घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगो ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दिया.कई पीआरवी वैन सहित स्थानीय पुलिस फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर तत्काल राहत बचाव कार्य मे जुट गई घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया गया.

Related News
1 of 34

जहां उनका इलाज चल रहा है और गंभीर रूप से घायल दो लोगो को तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया.घटना स्थल पर भारी पुलिस बल पहुचकर स्थित को संभाल लिया और डम्फर को अपने कब्जे में ले लिया.एसडीएम सदर अभिषेक पाठक भी घायलों का हाल चाल लेने जिला अस्पताल पहुचे और उनके बेहतर इलाज की बात कही उन्होंने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है जो गंभीर है उन्हें लखनऊ रिफर कर दिया गया है.

(रिपोेर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)

Comments
Loading...