प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर कुत्तों को खिलाया, दांत से खुला राज…..

प्रेमिका ने प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े कर बनाई बिरयानी, फिर इंसानों और कुत्तों को खिलाया...

0 3,211

एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्रेमिका ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद उसने अपने प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े कर लोगों व कुत्तों को खिला दिए। प्रेमिका ने प्रेमी को बस इसलिए मौत के घाट उतार दिए क्योंकि उसको पता चला था कि उसका बॉयफ्रेंड किसी और से शादी करने का प्लान कर रहा है।

ये भी पढ़ें..वैक्सीन लगाने के बाद 8 महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप…

सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे दोनो

मिली जानकारी के मुताबिक ये कपल पिछले सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहा था और दोनों मोरक्को में रहते थे। एक दिन इस शख्स ने इस महिला के घर पहुंचकर उसे बताया कि वो किसी दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। अरोप है कि इतना सुनने के बाद ये महिला अपना आपा खो बैठी और उसने अपने बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया।

बिरयानी बनाकर लोगों को परोसा

इस प्रेमिका की उम्र 30 साल है और दोनों के बीच 10 साल का अंतर था।  महिला ने इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अरब की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश मैचबूश में इस शख्स के शरीर के कुछ हिस्सों को डालकर पका दिया। यूएई के अलावा ये डिश बहरीन देश में भी काफी मशहूर है और ये काफी हद तक बिरयानी की तरह ही होती है।

इस महिला ने ये डिश कुछ पाकिस्तानी कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को खाने के लिए दी थी। इसके बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड के बाकी शरीर के टुकड़ों को कुत्तों को खिला दिया।

Related News
1 of 1,906

मिक्सर ब्लेंडर में मिले दांत ने खोला राज

कुछ देर बाद इस शख्स का भाई उसे ढूंढता हुआ इस महिला के घर जा पहुंचा और उसे मिक्सर ब्लेंडर में अपने भाई का दांत मिला। इसके बाद उसे काफी शक हुआ तो उसने महिला से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

इस शख्स ने फिर पुलिस को इस मामले की सूचना दी और पुलिस के सामने इस महिला ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इस महिला को एक मेंटल अस्पताल में भी ले जाया गया है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस महिला को कोई मानसिक समस्या तो नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...