बलिया में दो किशोरियों को अगवा कर दुष्‍कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

0 313

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो किशोरियों (girls) का कथित रूप से अगवा कर हैदराबाद ले जाकर उनसे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें..हैवानियतः दो युवकों ने मजदूर के गुप्तांग में डाला एयर कम्प्रेसर पाइप, फटीं आंतें…

पुलिस के अनुसार, नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से 12 और 16 वर्ष की दो किशोरियों (girls) का 14 जून को कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था. दोनों पीड़िताएं सहेलियां हैं. पुलिस ने बताया कि एक किशोरी के पिता की शिकायत पर दो लोगों पर नामजद अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस को दोनों किशोरिया थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे से मिलीं थी जिन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई.

हैदराबाद में किया बलात्कार

पुलिस ने बताया कि किशोरियों (girls) ने आरोप लगाया कि उनके गांव के दीपक ने पड़ोसी गांव के रहने वाले अपने दोस्त सोनू के साथ मिलकर उनका अपहरण कर लिया था तथा इसके बाद वे दोनों को हैदराबाद लेकर गये तथा उनके साथ बलात्कार किया.

Related News
1 of 832

मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि दोनों किशोरियों के बयान के आधार पर मामले में बलात्‍कार संबंधी आरोप शामिल गए तथा पॉक्‍सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा) कानून की धारा भी जोड़ी गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नरही पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी 22 और 26 साल के हैं.

ये भी पढ़ें..गर्लफ्रेंड का था दादा के साथ अफेयर ! जिसे समझता रहा बेटा वो निकला चाचा, ऐसे खुला राज

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...