सम्भल में दर्दनाक हादसा, मां बेटे सहित 3 की मौत

0 86

संभल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों की टक्कर में मां बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

ये भी पढ़ें..इस लग्जरी होटल में हनीमून मना रही नेहा कक्कड़, लाखों में हैं 1 रात रुकने का खर्च, देखें फोटो

पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज ने बताया कि मंगलवार शाम गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला में बबराला राजघाट मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें कुसुमा देवी (45) , उसके बेटे रमन कुमार (22) और एक अन्य कालू (26) की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Related News
1 of 5

ये भी पढ़ें..प्रदेश में देर रात 4 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...