एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मौत

0 45

बहराइच–भारत नेपाल सीमा से सटे सुजौली थाना अंतर्गत बॉर्डर पर तैनात SSB के एक सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 92 पर तैनात था। सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा के पिलर नंबर 92 पर तैनात रमेश कुमार जोकि एसएसबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्होंने खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली क्यों मारी इन कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। एसएसबी के जवानों द्वारा सुजौली पुलिस की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस और एसएसबी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related News
1 of 1,067

अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह ने बताया की एसएसबी के सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...