मुलायम ने की पीएम की तारीफ , कहा- मैं चाहता हूं मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें

0 16

लखनऊ — समाजवादी पार्टी के संरक्षक व दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन इस लोकसभा के समापन के अवसर पर भाषण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

Related News
1 of 653

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा जायज काम किए। उन्‍होंने हमेशा हमारी मदद की। इसी कड़ी में मुलायम सिंह ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि मेरी कामना है कि सभी लोकसभा सदस्‍य फिर से चुनकर आएं।

मुलायम सिंह ने इसके साथ ही कहा कि मोदी जी ने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की। ऐसा सुनते ही पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सपा नेता का अभिवादन किया। इस दिलचस्‍प वाकये के दौरान यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, मुलायम सिंह के बगल में ही बैठी थीं। वह भी मुस्‍कुराने लगीं।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल प्रयोग को लेकर बुधवार को लोकसभा में राज्य सरकार और भाजपा को आड़े हाथ लिया, वहीं केंद्र सरकार ने कहा कि इस घटनाक्रम से भाजपा और सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

Comments
Loading...