सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह !

0 29

प्रतापगढ़–सपा-बसपा गठबंधन की अखिलेश यादव और मायावती की संयुक्त प्रेसवार्ता में घोषणा होते ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में जबरजस्त जोश नजर आया। 

दोनों दलों के कार्यकर्ता ढोलताशे के साथ हांथो में झंडे लेकर अम्बेडकर चौराहे पर पहुच कर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के साथ ही जश्न में डूब गए। जश्न में डूबे सपा-बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। इतना ही ढोलताशे की धुन पर जमकर नारेबाजी करते रहे। एकजुटता दिखाने को दोनों दलों के झंडे लहराए गए झंडों से ही जीत का प्रतीक विक्ट्री भी बनाई।

Related News
1 of 1,457

गेस्ट हाउस कांड का कड़वा घूंट पी 25 साल बाद फिर सपा के साथ आई बसपा

इस गठन्धन बसपा नेता ने एतिहासिक बताते हुए कांग्रेस और भाजपा को एक थैली के चट्टे बट्टे बताया तो वही दावा किया कि ये गठबन्धन तब तक जारी रहेगा ; जब तक बसपा की नीतिओ सभी वर्गों के उत्थान का सपा समर्थन करेगी तबतक चलता रहेगा। तो वही सपा नेता ने भी दावा किया कि कांग्रेस के लिए छोड़ी गई दो सीटों के अतिरिक्त सभी सीटों पर ये गठबन्धन जीत का परचम लहराएगा।

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़ ) 

Comments
Loading...