रायबरेली पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी,संगठन को देंगी मजबूती

0 33

रायबरेली — कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।वहीं संगठन को धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से साथ बुधवार को रायबरेली पहुंची।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरी। सोनिया जी यहां पर पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के आवास पहुंच कर उनके पुत्र के निधन पर शोक जताएंगी। रात्रि विश्राम भी करेंगी।

Related News
1 of 1,450

पहले चरण में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कांग्रेस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 37 जिलों को शामिल किया। जिसमें 70 जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से ट्रेनर बुलाए गए हैं। यह इन नेताओं के बौद्घिक स्तर को तराश रहे हैं।

खासकर उनकी राजनैतिक और सामाजिक समझ को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है। 22 जनवरी से शुरू हो रहीं ट्रेनिंग में 129 पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के नेता भी मौजूद रहेंगे। एक कार्यकर्ता ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस की रीति नीति के साथ ही उनके शासनकाल की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इसके साथ भाजपा सरकार की खिलाफत के लिए खासतौर पर ट्रेनिंग दी जा रही है। 22 व 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के जिला व शहर अध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी।

Comments
Loading...