Singham Again Trailer Release: ट्रेलर या बवाल, लेडी सिंघम अवतार में दीपिका की धांसू एंट्री

14

Singham Again’ Trailer Release : हाल ही में रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 4 मिनट 45 सेकंड की अवधि वाला यह हिंदी सिनेमा के इतिहास का पहला ट्रेलर है। एक्शन से भरपूर फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ के साथ अर्जुन कपूर भी हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो है, वहीं डायलॉग और तेज-तर्रार एक्शन से भरपूर फिल्म के इस ट्रेलर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

रामायण की जुड़ी है सिंघम अगेन कहानी

बता दें, फिल्म सिंघम अगेन की कहानी रामायण से जुड़ी है और करीना कपूर पति-पत्नी हैं। करीना की जान बचाने के लिए अजय देवगन यानी बाजीराव सिंघम लंका जला देंगे। अर्जुन कपूर को कलयुग के रावण के रूप में दिखाया गया है। लेडी सिंघम के किरदार में दीपिका पादुकोण बहुत अच्छी लग रही हैं, रणवीर सिंह सिम्बा की भूमिका निभा रहे हैं और वह बाजीराव सिंघम के भक्त हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं, इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ बाजीराव सिंघम के प्रशंसक हैं और एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं। ट्रेलर के आखरी में हेलीकॉप्टर से अक्षय कुमार यानी सूर्यवंशी की दमदार एंट्री दिखाई जाती है. 4 मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रेलर में सभी किरदारों का परिचय दिया गया है। फिल्म में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के अंदाज में फुल एक्शन देखने को मिलेगा।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

Related News
1 of 333

‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर को दिवाली के ठीक समय पर रिलीज होगी। आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च समारोह भव्य अंदाज में आयोजित किया गया, इस समारोह में रोहित शेट्टी, अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और रवि किशन मौजूद थे। गौरतलब है कि, इस समारोह में दीपिका पादुकोण ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि हाल ही में वो मां बनी हैं।

ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...