सिद्धू ने किया पाकिस्‍तान का बचाव, कही ये बात…

0 22

न्यूज डेस्क — जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान का बचाव किया। उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता। आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता।

Related News
1 of 1,154

सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कार्यवाही करार दिया और इस घटना की निंदा की। उन्‍होंने कहा कि जो भी लोग इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हैं उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। हालांकि इस हमले की वजह से करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और खुलने पर कोई असर पड़ सकता है के सवाल को सिद्धू टाल गए। सिद्धू बोले कि क्या इससे ज्यादा कुछ बोलना जरूरी है।

Comments
Loading...