ताजपोशी के पहले शहजाद ने किया राहुल पर वार

0 10

नई दिल्ली — एक तरफ जहाँ राहुल गाँधी की पार्टी अध्यक्ष पर ताजपोशी की तैयारियां जोर – शोर से चल रही हैं ; वहीँ दूसरी तरफ राहुल पर हमला करने वालों की भी कमी नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के तौर पर राहुल गांधी के चुनाव पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस समर्थक शहजाद पूनावाला ने सोमवार को भी पार्टी पर हमला बोला।

उन्होंने ट्वीट कर राहुल गांधी को शहजादा बताते हुए खुद को अगला सफदर हाशमी भी बता डाला। बता दें कि उनके लगातार हमलों का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान किया था। 

Related News
1 of 653

शहजाद ने ट्वीट किया, ‘पार्टी के सूत्रों मे मुझे खबर मिली है कि वंशवाद को बढ़ावा देने वाले एक डमी कैंडिडेट शहजादा के खिलाफ खड़ा करनेवाले हैं। मेरे शुभचिंतकों ने मुझसे कहा- शहजाद आज कांग्रेस दफ्तर जाकर दूसरे सफदर हाशमी मत बनो! मेरी पार्टी के इतिहास में कैसा काला दिन है!’ 

बता दे सोमवार को ही राहुल गांधी कांग्रेस का नामांकन भरने जा रहे हैं और शहजाद ने ऐलान किया है कि वह कांग्रेस दफ्तर जाकर इसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेंगे। 

 

Comments
Loading...