अखिलेश यादव और मायावती के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी, जानें क्या है पूरा मामला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी है।

0 218

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती के बीच वार पलटवार का सिलसिला जारी है।अखिलेश यादव की तरफ से मायावती को पीएम बनाना चाहते थे, इस बात पर बसपा सुप्रीमों ने जोरदार पलटवार किया है। मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सका वह दूसरे को पीएम क्या बनाएगा।

मायावती ने ट्वीट कर अखिलेश को दिया जवाब: 

मायावती ने अखिलेश को जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा कि, ”सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर और कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?” वहीं दूसरी ट्वीट में मायावती ने कहा, ”इसके साथ ही, जो पिछले हुए लोकसभा आमचुनाव में, बीएसपी से गठबंधन करके भी, यहां खुद 5 सीटें ही जीत सके हैं, तो फिर वो बीएसपी की मुखिया को कैसे पीएम बना पाएंगे? अतः इनको ऐसे बचकाने बयान देना बंद करना चाहिए।”

Related News
1 of 1,448

 

क्या है पूरा मामला:

बता दें कि यह सारा विवाद तब शुरुआत हुआ जब अखिलेश यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बसपा ने अपना वोट बीजेपी को दे दिया। अब इंतजार इस बात का है कि भाजपा उन्हें राष्ट्रपति बनाती है या नहीं। वहीं गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बसपा प्रमुख ने पलटवार किया और कहा कि वह राष्ट्रपति का पद कभी मंजूर नहीं करेंगी।  उन्होंने आगे कहा कि वो सिर्फ यूपी की सीएम और देश की पीएम बनने का सपना देखती हैं।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...