‘ससुराल सिमर का’ की सिमर ‘दीपिका’ ने जीता बिग बॉस का खिताब

0 15

मनोरंजन डेस्क — मशहूर टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में लीड किरदार निभा चुकी दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में दीपिका ने भारतीय क्रिकेटर श्रीसंत को मात दी. 

Related News
1 of 306

गौरतबल है कि टीवी की बहू वाली छवि ने दीपिका के चैंपियन बनने में काफी मदद की. इसके अलावा उन्होंने 5 रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था, ऐसे में बिग बॉस के दौरान टास्क करने का अनुभव भी उनके काम आया. वैसे दीपिका के चैंपियन बनने के बाद फैंस के जेहन में एक सवाल ये है कि आखिर ये टीवी एक्ट्रेस अपने असल नाम से बिग बॉस में क्यों नहीं उतरी?

बता दें दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी 2018 में इस्लाम अपनाते हुए एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ निकाह कर लिया था. दीपिका और शोएब 2015 से रिलेशनशिप में थे. शादी के बाद दीपिका ने अपना नाम बदलकर फैजा कर लिया था. हालांकि वो फैंस के बीच दीपिका के नाम से मशहूर हैं, हो सकता है इसीलिए इस एक्ट्रेस ने बिग बॉस में अपने पुराने नाम से ही एंट्री की और उसके बाद वो विनर भी बनीं.आपको बता दें शोएब दीपिका कक्कड़ के दूसरे पति हैं.

Comments
Loading...