रात में की शादी, सुबह इस हाल में मिले प्रेमी युगल, पुलिस के भी उड़े होश…

संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही चिता पर जलते मिले प्रेमी-प्रेमिका, पुलिस को देख भागे परिजन...

0 224

यूपी के संतकबीरनगर जिले में शनिवार एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां धनघटा इलाके के कुआनो नदी के मूड़ाडीहा घाट से पुलिस ने एक ही चिता से प्रेमी-प्रेमिका  के शव बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें..सीएम योगी का बड़ा फैसला : लॉकडाउन में दर्ज हुए मुकदमे होंगे वापस..!

इस बीच पुलिस के आने की सूचना पाकर परिजन अधजले शव को छोड़कर फरार हो गए. दोनों प्रेमी युगल (प्रेमी-प्रेमिका) धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. सूचना के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली.

काफी दिनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रेमी-प्रेमिका

बताया जा रहा है कि धनघटा थाने के मूड़ाडीहा निवासी सागर का गांव की कंचन के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुक्रवार की शाम कंचन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. प्रेमी ने कंचन को सिंदूर लगाकर प्रतीकात्मक विवाह कर लिया.

पुलिस के अनुसार छानबीन में यह बात प्रकाश में आया कि रात में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी प्रेमिका की मौत हो गई. हालांकि मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी. कुछ ग्रामीण जहरखुरानी की वजह से मौत होने की बात कह रहे हैं.

Related News
1 of 929

अधजले शव छोड़कर भागे परिजन

उधर सूचना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन अधजला शव छोड़कर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने चिता पर जल रहे दोनों अधजले शव को बाहर निकालकर कस्टडी में ले लिया. दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...